Hazaribagh

इंडियन फर्टिलिटी सोसाइटी झारखंड चैप्टर के चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम में आरोग्यम अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग एवं आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ रंजना शरण की महत्वपूर्ण भागीदारी

Share
Share
Khabar365news

डॉ. रंजना सरण ने सत्र की के दौरान आरोग्यम अस्पताल की आईवीएफ (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन) में 50 सफल मामलों की उपलब्धि साझा की

यह कार्यक्रम प्रजनन चिकित्सा के नवीनतम शोध और उन्नत तकनीकों को साझा करने का एक उत्कृष्ट मंच है– डॉ. रंजना शरण

इंडियन फर्टिलिटी सोसाइटी के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल की भागीदारी हमारे लिए गर्व की बात है :– हर्ष अजमेरा

हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग एवं प्रजनन विशेषज्ञ डॉ. रंजना सरण ने इंडियन फर्टिलिटी सोसाइटी (भारतीय प्रजनन सोसाइटी) झारखंड चैप्टर द्वारा आयोजित निरंतर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम में भाग लिया और एक महत्वपूर्ण सत्र की सहभागी बनी। इस आयोजन में उन्होंने आरोग्यम अस्पताल की उपलब्धियों, नवीनतम तकनीकों और प्रजनन उपचार के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों पर अपने विचार साझा किए। हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल जिले का पहला ऐसा अस्पताल है, जिसने आईवीएफ (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन) के माध्यम से 50 सफल मामलों का रिकॉर्ड कायम किया है। यह उपलब्धि उन दंपतियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है, जो संतान सुख की चाह में वर्षों से संघर्ष कर रहे थे,अस्पताल में उच्च स्तरीय आधुनिक प्रयोगशाला, विश्वस्तरीय तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की टीम के सहयोग से आईवीएफ प्रक्रिया को सफलता पूर्वक पूरा किया गया। 50 दंपतियों को सफल गर्भधारण कराकर माता-पिता बनने का सुखद अनुभव प्रदान करना अस्पताल के लिए एक गौरवशाली क्षण है।

आईवीएफ तकनीक से संतान प्राप्ति की नई उम्मीद

आईवीएफ एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिसमें महिला के अंडाणु और पुरुष के शुक्राणु को प्रयोगशाला में निषेचित (फर्टिलाइज) किया जाता है और फिर विकसित भ्रूण को गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है। यह उन दंपतियों के लिए एक कारगर तकनीक साबित हुई है, जो प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने में असमर्थ थे।

हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध कराए जाने से हजारीबाग सहित आसपास के कई क्षेत्रों के सैकड़ों दंपतियों को इलाज के लिए बड़े महानगरों में जाने की आवश्यकता नहीं रही। अब वे अपने ही जिले में उच्च स्तरीय प्रजनन उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

डॉ. रंजना सरण की प्रस्तुति और विशेषज्ञता को मिला सम्मान

इस महत्वपूर्ण आयोजन में डॉ. रंजना सरण ने अपने अनुभवों को साझा किया और आईवीएफ उपचार से जुड़ी नवीनतम तकनीकों और सफलता दर में वृद्धि को लेकर विस्तृत चर्चा की। उनकी इस प्रस्तुति को चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने सराहा और झारखंड में प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में हो रही प्रगति की सराहना की। हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है और हम आगे भी उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य आधुनिकतम प्रजनन तकनीकों के माध्यम से अधिक से अधिक दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति कराना है।

हर्ष अजमेरा ने कहा की इंडियन फर्टिलिटी सोसाइटी के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल की भागीदारी हम सभी के लिए गर्व की बात है। आईवीएफ तकनीक में 50 सफल मामलों के साथ, हमने झारखंड में संतान सुख की नई उम्मीद जगाई है। हमारा उद्देश्य है कि अत्याधुनिक प्रजनन चिकित्सा सुविधाएं हर जरूरतमंद दंपति तक पहुंचे, ताकि वे बिना किसी बाधा के माता-पिता बनने का सपना साकार कर सकें। यह उपलब्धि हमारी समर्पित चिकित्सकीय टीम और आधुनिक तकनीकों के सफल संयोजन का परिणाम है। हम भविष्य में भी बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

इंडियाज गोल्डन स्टार आइकॉन अवार्ड-2025 में वीरा पुस्तक के लेखक मनीष कुमार सम्मानित

Khabar365newsरांची। रांची के एक होटल में सोमवार को इंडियाज गोल्डन स्टार आइकॉन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग जेल पर एसीबी का सख्त कदम, सुप्रीटेंडेंट से हुई लंबी पूछताछ

Khabar365newsहजारीबाग : जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार हजारीबाग के सुप्रीटेंडेंट जितेंद्र सिंह...

Hazaribagh

कांग्रेसी कार्यकर्ता ” वोट चोर गद्दी छोड़ ” अभियान के लिए अपनी-अपनी कमर कस लें : जय प्रकाश भाई पटेल

Khabar365newsहजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में ” वोट चोर...