BreakingJharkhandब्रेकिंग

गिरिडीह में फायरिंग से सनसनी, गोली लगने से युवक घायल

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरमोरिया स्थित एएनएम हॉस्टल (पूर्व कोविड अस्पताल) के पास मंगलवार देर शाम गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक हुई फायरिंग से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। इस दौरान दशरथ टुडू नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया। बताया जाता है कि गोली उसके शरीर को छूकर निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है और आसपास के इलाकों में सघन जांच की जा रही है।

इसके बाद एसडीपीओ खुद गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे और घायल दशरथ टुडू से घटना से जुड़ी जानकारी ली। पुलिस ने कहा है कि गोली किसने और क्यों चलाई, इसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस इस घटना के हर पहलू की पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि फायरिंग में शामिल व्यक्ति या कारण का पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...