CrimeJharkhand

गड़वा में शव मिलने से लोगो में फैली सनसनी

Share
Share
Khabar365news

गड़वा | जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलान गांव के मंगरदह टोला स्थित लामी पहाड़ की बहरवा घाटी में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शव तीन-चार दिनों से पड़ा हुआ है, जिससे काफी असहनीय बदबू आ रही थी। शव तो सिर विहीन था। यह सूचना आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव की पहचान मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरबे गांव निवासी गोरख साह का पुत्र बीरेंद्र प्रसाद के रूप में की गई।

सूचना पाकर परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बीरेंद्र एक ठीकेदार था, जो मजदूरों को बाहर कम्पनी में भेजने का काम करता था। वह बीते 4 अप्रैल को गढ़वा जाने की बात कह कर घर से निकला था। परिजनों ने कॉल व व्हाट्सअप पर मैसेज भी किया, किन्तु कोई जबाब नहीं मिल रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जो जांच का विषय है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...