JharkhandPoltical

शाकिर अंसारी उर्फ गुलाब बने युवा जिलाध्यक्ष, थामा टीएमसी का हाथ

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस झारखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा वार्ड संख्या 14 के गुलजारबाग मोहल्ले मे एक बैठक आयोजित हुई जिसमे प्रदेश अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने वासेपुर स्थित मारुफगंज निवासी मोहम्मद शाकिर अंसारी उर्फ गुलाब को टीएमसी झारखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ धनबाद जिला के युवा जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर मनोनयन पत्र सौंपा एवं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरतलब है की मोहम्मद शाकिर अंसारी उर्फ गुलाब अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ टीएमसी पार्टी मे शामिल हुए तथा मुख्तार अहमद को धन्यवाद देते हुए उन्होने कहा की मैं पूरी लगन और निष्ठा के साथ टीएमसी पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों के अनुसार समाज तथा संगठन के हित मे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। वहीं इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित वार्ड संख्या 14 की पार्षद पद की उम्मीदवार जुली परवीन उर्फ जुली बाजी का कंबल वितरण अभियान जारी रहा और उन्होने मौके पर सैकड़ों ज़रूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किया और सभी को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने मे समाजिक कार्यकर्ता हाजी ज़मीर आरिफ, आज़म कुरैशी, सगीर खान, मिस्टर खान, सद्दाम हुसैन, मेराज, चाँद आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबिहारबोकारो

चास नगर निगम में फिर लहराया भोलू पासवान का परचम,

Khabar365newsचास नगर निगम के मेयर पद पर एक बार फिर भोलू पासवान...