Jharkhand

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना को लेकर हुआ बैठक का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ आज शुक्रवार को समाहरणालय रामगढ़ के ब्लॉक बी स्थित सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त रामगढ़ श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान सर्वप्रथम डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन श्री भूषण कुमार दांगी के द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उद्योग उन्नयन योजना के विषय में सभी को विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सूक्ष्म खाद्य उद्यमों के स्थापना व उन्नयन के लिए परियोजना लागत का 35% (अधिकतम 10 लाख रुपये) तक पूंजीगत अनुदान दिया जाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि एफपीओ, स्वयं सहायता समूहों एवं सहकारिता समूहों को पूंजी निवेश पर 35% क्रेडिट लिंक अनुदान, स्वयं सहायता समूह को शुरुआत करने हेतु 40 हजार रुपए का प्रारंभिक पूंजी समर्थन, चिन्हित खाद उत्पाद की ब्रांडिंग और विपणन की सहायता के लिए कुल व्यय के 50% तक सहायता, व्यक्तिगत सूक्ष्म खाद्य उद्यमों को समन्वय हेतु न्यूनतम 10% लाभार्थी का योगदान, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के उद्यमों के स्थापना व उन्नयन के लिए अनुदान का प्रावधान निश्चित है।बैठक के दौरान श्री सिन्हा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को स्वयं सहायता समूहों, एफपीओ एवं सहकारिता समूहों के साथ बैठक आयोजित करते हुए योजना का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने इस योजना के लाभ से रामगढ़ जिले के सभी प्रखंडों के लोगों को भी आच्छादित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी बैंको के प्रतिनिधियों को पीएमईजीपी के तहत लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान महाप्रबंधक जिला उधोग केंद्र, परियोजना निदेशक आत्मा, डीडीएम नाबार्ड, सभी बैंकों के बैंक प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeJamtadaJharkhand

सालानपुर पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपए के ब्राउन शुगर पकड़ा, एक गिरफ्तार

Khabar365newsसालानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कीमत लगभग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04 रोड़ नंबर-08, पीटीपीएस,पतरातू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

5 मंजिला इमारत में भीषण आग,

Khabar365newsकोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक पांच मंजिला इमारत में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

HEC पुनरुद्धार को लेकर टीम आज रांची पहुंचेगी

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची स्थित HEC (हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के पुनरुद्धार की कवायद...