रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
शमशेर जंग फुटबॉल टूर्नामेंट का आज तीसरा दिन का खेल जूनियर क्लब धनबाद तथा हजारीबाग के बीच खेला गया, आज के मुख्य अतिथि चिफ़ लोको इंस्पेक्टर -तेज सिंह,शाखा सचिव इसीआरकेयू -अजीत कुमार,वरीय अनुभाग अभियंता- मुक्तेश्वर ओहदार दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और विधिवत रूप से खेल का शुरुयात किया,दोनों ही टीम काफी अच्छा खेल का प्रदर्शन किया है, धनबाद की टीम एक गोल से हजारीबाग को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया, आज भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे, दर्शकों ने खेल का जमकर आनंद लिया, आज के मुख्य रेफरी में मोहम्मद याकूब हुसैन, मैदान में प्रताप ठाकुर, संतोष कुमार, अजय डीसिलवा का बहुत ही अच्छा निर्णय रहा. कल का खेल हाजीपुर और हटिया के बीच खेला जाएगा.
Leave a comment