BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

खादगढ़ा बस स्टैंड आगजनी का खुलासा, CCTV से आरोपी की पहचान, गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

खादगढ़ा बस स्टैंड में बसों में आगजनी की घटनाओं को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 1 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी छह बसों में आग लगने की घटना हुई थी। इस मामले की जांच चल ही रही थी कि 2 फरवरी को बस टर्मिनल के सामने खड़ी सीटी बस (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01AF-6969) में दोबारा आग लगाने की कोशिश की गई, जिसे समय रहते बुझा दिया गया।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन में सामने आया कि आग लगने से ठीक पहले एक व्यक्ति हाथ में कपड़ा लिए बस में प्रवेश करता है और उसके बाहर निकलते ही बस में आग लग जाती है। इसके अलावा 1 फरवरी की घटना की फुटेज में भी यही व्यक्ति उस बस के पास आग लगने से करीब पांच मिनट पहले देखा गया था, जिसमें सबसे पहले आग लगी थी।

इस आधार पर लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 31/2026 दिनांक 3 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326(g)/327(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन भोक्त (उम्र 32 वर्ष), पिता अकलु गंजू, निवासी पिपरा टोला, थाना सिकिदरी, जिला रांची को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActivegolaJharkhandRamgahRamgarh

पुरबडीह पंचायत भवन में एसआईआर को लेकर लगा कैंप

Khabar365newsगोला। गोला प्रखंड के पुरबडीह पंचायत भवन में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण)...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी की पहल पर 8 लाभुकों के बीच किया गया बकरी का वितरण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु सोमवार को पतरातू प्रखंड परिसर में...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा बिहार का प्रेमी, ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांधा

Khabar365newsस्थान]। शादीशुदा महिला से मिलने बिहार से पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों...