BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस सख्त, 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र मिहिजाम पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में हांसी पहाड़ी के पास गश्ती के दौरान पुलिस ने बंगाल ब्रांड की अंग्रेजी शराब की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 750 एमएल की 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसे वह पिट्ठू बैग में छुपाकर ले जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज राम (42 वर्ष), पिता– स्व. महेंद्र राम, निवासी– हीरालाल चौक, बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई SI किशन कुमार, डंडाधिकारी तथा थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे के नेतृत्व में गठित गश्ती दल द्वारा की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चुनाव के दौरान अवैध शराब के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की यह खेप किस उद्देश्य से और कहां सप्लाई की जानी थी। इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में सनसनी बैंक कर्मी से लूट व मारपीट, ₹3.43 लाख की नकदी छीनी

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट महेशपुर (पाकुड़): महेशपुर थाना क्षेत्र में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

हनुमान गढ़ी पंचायत में 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधानसभा अंतर्गत पतरातू प्रखंड की...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल भारतीय नाई समाज समिति पतरातू...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

बच्चा चोरी के शक में अधेड़ महिला से मारपीट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमीत कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत अधेड़ महिला...