ChatraCrimeHazaribaghJharkhand

सिमरिया एसडीएम की कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

Share
Share
Khabar365news

इन दिनों प्रखंड क्षेत्र के नदियों में बड़े पैमाने पर हो रहे बालू के उत्खनन से इसमें शामिल कारोबारियों का गोरखधंधा काफी फल- फूल रहा है।सस्ते बालू लेकर निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार मालामाल हो रहे हैं। मजे की बात तो ये है कि छापेमारी में कारोबारी 100 किलोमीटर दूर बिहार क्षेत्र का फर्जी चालान दिखाकर अधिकारियों को भी आसानी से गुमराह कर देते हैं।लोगों की मानें तो प्रखंड खनन टास्क फोर्स का उदासीन रवैया इसके लिए काफी हद तक जिम्मेदार है जिससे अवैध कारोबारियों के लिये संजीवनी से कम नहीं है। वहीं इन दिनों मामले पर त्वरित संज्ञान लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा की जा रही छापेमारी और सख्त विभागीय कार्रवाई से लॉ एंड ऑर्डर उल्लंघन करने वालों में काफ़ी हड़कंप मचा हुआ है। मामला चाहें अवैध खनन या भंडारण का हो या फिर भारी वाहनों द्वारा परिचालन के निर्धारित मानकों की अवहेलना ! ऐसे लोगों पर दनादन कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार देर शाम एनटीपीसी के निर्माण कार्य में लगी सिंघानिया कंपनी द्वारा बड़े पैमाने किये गये अवैध बालू के भंडारण को जब्त कर एसडीएम सनी राज ने सनसनी मचा दी है।जबकि कार्रवाई की भनक लगते हीं आम्रपाली जीएम आफिस परिसर में बड़े पैमाने पर भंडारित बालू को जिस ठेकेदार ने हटा लिया,एसडीएम के निर्देश पर उसकी शिनाख्त की जा रही है। बता दें, लोगों की नजरों में बेहतर प्रशासक के तौर पर जहां एसडीएम सनी राज अपनी छाप छोड़ने में सफल हो चुके हैं वहीं लॉ एंड ऑर्डर को ताक पर रखने वालों में अब खौफ साफ दिखाई देने लगा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...