Jharkhand

Latehar: हाइवा की चपेट में आकर दादा की मौत, पोता की हालत गंभीर

Share
Share
Khabar365news

Latehar लातेहार : बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ पर शनिवार को एक अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार को रौंद दिया. इस हादसे में दादा और पोता गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रयाग यादव (60 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. जबकि पोता सुमित यादव (30 वर्षीय) गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों दादा-पोते बाइक से अपने घर मुरपा से मैक्लुस्कीगंज की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया ग्राम के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर दोनों को अपने चपेटे में ले लिया. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ अमरनाथ प्रसाद ने प्रयाग यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं सुमित यादव को रिम्स रेफर कर दिया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...