हजारीबाग

SIR नोटिसधारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पेलावल दक्षिणी में लगा विशेष कैंप

Share
Share
Khabar365news

SDM आदित्य पांडे ने किया शिविर का निरीक्षण,मौके पर उपस्थित रहे सीओ अनिल कुमार गुप्ता ; मुखिया नूरजहां और मो० एखलाक भी रहीं मौजूद

कटकमसांडी: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुआ है, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से पेलावल दक्षिणी पंचायत भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नोटिसधारी मतदाता अपनी समस्याओं एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी।

शिविर में अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता की मौजूदगी ने लोगों को काफी राहत दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर नोटिस से संबंधित मामलों की जानकारी ली और लोगों की समस्याओं को समझते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। साथ ही संबंधित कर्मियों को मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और लोगों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया।
वहीं, सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) आदित्य पांडे भी शिविर में पहुंचे और पूरे कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से SIR प्रक्रिया के तहत प्राप्त नोटिस, दस्तावेजों की जांच तथा लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर जानकारी ली। उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सीओ अनिल कुमार गुप्ता लगातार विभिन्न स्थानों पर आयोजित ऐसे शिविरों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इससे नोटिस प्राप्त करने वाले लोगों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने और मौके पर उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।
शिविर में पेलावल दक्षिणी पंचायत की मुखिया नूरजहां और उत्तरी पंचायत मखिया मो० एखलाक भी मौजूद रहें। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से समन्वय कर समस्याओं के समाधान में सहयोग किया। पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से भी शिविर में पहुंचे लोगों को काफी सहूलियत मिली।

शिविर को सफल बनाने में अंचल कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर मिथिलेश कुमार की भी अहम भूमिका देखने को मिली। उन्होंने शिविर में पहुंचने वाले लोगों के मामलों से संबंधित कंप्यूटर कार्य, आवश्यक जानकारी के संकलन एवं ऑनलाइन प्रक्रिया से जुड़े कार्यों में सक्रियता के साथ सहयोग किया।

शिविर में उमड़ी भीड़ से स्पष्ट रहा कि SIR प्रक्रिया को लेकर लोगों में अपनी स्थिति स्पष्ट कराने और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की काफी उत्सुकता है। लोगों ने कहा कि पंचायत स्तर पर इस तरह के शिविर आयोजित होने से उन्हें अधिकारियों तक पहुंचने में आसानी हो रही है और नोटिस एवं दस्तावेजों से जुड़ी उनकी शंकाओं का समाधान भी हो रहा है।
अधिकारियों की मौजूदगी और पंचायत स्तर पर समस्या समाधान की इस पहल से लोगों में भरोसा बढ़ा है। शिविर का उद्देश्य यही है कि SIR प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और प्रत्येक मामले का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

आराभुसाई पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन

Khabar365news 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 5 अक्टूबर से...

हजारीबाग

मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत सामान बरामद

Khabar365news हजारीबाग। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलवावारा में मोबाइल दुकान का...

हजारीबाग

अवैध संबंध के शक में हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी में हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश...