Home Jharkhand भुरकुंडा श्री अग्रसेन स्कूल स्थित स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजनप्रतिभागियों ने दिखाया रफ्तार और बैलेंस।
Jharkhandदेश - विदेश

भुरकुंडा श्री अग्रसेन स्कूल स्थित स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजनप्रतिभागियों ने दिखाया रफ्तार और बैलेंस।

Share
Share

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो चीफ रामगढ़

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा श्री अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा में चल रहे पांच दिवसीय इंटर हाउस रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का समापन गुरुवार को हुआ। अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गये। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रोलर स्केट के साथ रेस लगाते हुए रफ्तार और बैलेंस का जबरदस्त प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागी खुद को विजेता बनाने के लिए अपनी उच्च क्षमता का प्रदर्शन कर रहे थे। उपस्थित शिक्षक व विद्यार्थियों ने उनका उत्साह बढ़ाया।

स्केटिंग प्रतियोगिता को जूनियर व सीनियर गर्ल्स एवं बॉयज में बंटा गया था। इनके बीच 100 मीटर, 200 मीटर एवं 500 मीटर की रेस, जम्पिंग स्केटिंग आदि स्पर्द्धा कराई गई। ओवरऑल बेस्ट स्केटर क्लास छह के आदित्य कुमार को चुना गया। लड़कियों के जूनियर ग्रुप में तन्वी, सोनाक्षी, पीहू, सीनियर में आयेशा, उन्नति, अनन्या, लड़कों के जू

नियर ग्रुप में सूरज, रोशन, अंकित, सीनियर में आयुष मंडल, नमन कुमार, सुधांशु क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। इंटर हाउस चैंपियनशिप का पुरस्कार मदर टेरेसा ग्रुप ने जीता। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि स्केटिंग एक संपूर्ण व्यायाम है। इससे पैरों की ताकत बढ़ती है। शरीर के सभी मसल्स की एक्सरसाइज हो जाती है। रीढ़ की हड्डी भी सही रहती है। हाथों और पैरों का सामंजस्य बनता है। दिमागी क्षमता का विकास होता है। स्केटिंग करना दौड़ने व साइकिल चलाने से अधिक फायदेमंद है। प्राचार्य विवेक प्रधान ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले हर बच्चे का खेल के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए स्कूल हमेशा प्रतिबद्ध है। हार-जीत को नजरंदाज करते हुए अपनी कमियों पहचानकर उसे दूर करने की कोशिश करें। हर बच्चा एक चैंपियन हैं। कोच नरेंद्र सिन्हा ने कहा कि स्केटिंग जितना मुश्किल दिखता है, असल में उतना है नहीं। तीन साल के बच्चे भी 20-25 दिन के प्रशिक्षण के बाद स्केटिंग कर सकते हैं। आयोजन को सफल बनाने में ट्रेनर नरेंद्र सिन्हा, प्रकाश ओझा, शिवानी कुमारी एवं अन्य शिक्षकों का योगदान रहा।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandLohardaga

LED वैन के माध्यम तिसिया बजार किस्को लोहरदगा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा: झालसा रांची के निर्देशन में...

JharkhandLohardaga

लोहरदगा के सभी थानों को वितरित किए गए ब्रेथ एनालाइजर, थाना प्रभारियों को दिया गया प्रशिक्षण

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा: जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता...