Uttar Pradesh

दूध में पानी मिलाने पर हुई 1 साल की जेल, 12 साल बाद आया कोर्ट का फैसला

Share
Share
Khabar365news

गोरखपुर। दूध में पानी मिलाने पर बांसगांव सिविल न्यायालय ने बेलघाट के एकौना बुजुर्ग निवासी दूधिया सभाजीत यादव को एक साल के कारावास की सजा सुनाई। दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं जमा करने पर एक माह की सजा और भुगतनी पड़ेगी। मामले की सुनवाई 12 साल से चल रही थी, जिस पर 19 दिसंबर को फैसला आया। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त कुमार गुंजन ने बताया कि तत्कालीन खाद्य निरीक्षक चंद्रभानु ने विशेष छापामार अभियान के तहत 24 फरवरी 2010 को सिकरीगंज तिराहे के पास मोटरसाइकिल से दूध वितरित करने जाते समय सभाजीत से भैंस के दूध का नमूना एकत्रित किया था। इसे जांच के लिए लैब भेजा गया था।

जांच रिपोर्ट में दूध में पानी मिले होने की पुष्टि हुई। इस पर न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन के यहां पीएफए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। सुनवाई के दौरान दोष सिद्ध पाए जाने पर न्यायालय ने सभाजीत यादव के खिलाफ एक साल का कारावास और दो हजार रुपये के आर्थिक दंड की सजा सुनाई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

चढ़ावा चोरी का राज खुला, बाग में होता था चोरी के पैसों का बंटवारा

Khabar365newsअयोध्या। मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

20 दिन बाद FIR, चढ़ावा चोरी मामले में 8 लोगों पर केस दर्ज

Khabar365newsमंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में करीब 20 दिन बाद पुलिस ने...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

14 महीने तक गलत फॉर्मूले से वसूला गया ईंधन अधिभार, आयोग नाराज

Khabar365newsउत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं से ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

NEET अभ्यर्थियों को राहत, बसों में आधा किराया

Khabar365newsलखनऊ: NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए...