Hazaribagh

श्रीमती नीतू बन्याल ”बावा“ प्रमुख मेरु कैम्प, सीमा सुरक्षा बल का हजारीबाग स्थित स्पास्टिक स्कूल का दौरा

Share
Share
Khabar365news

भारत के विभिन्न शहरों में मौजूद अनेक विकलांग बच्चें है जो शिक्षा के माध्यम से अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते है। विकलांग बच्चों के लिए सरकार व एन0जी0ओ0 कई स्कूल चलाते है जहां उन्हे उनकी विकलांगता को ध्यान मे रखकर शिक्षा दी जाती है। ऐसा ही स्पास्टिक स्कूल हजारीबाग मेे स्थित है जोकि सामाजिक समस्या निवारण एवं कल्याण संस्थान द्वारा संचालित किया जाता है, जिसका उद्देश्य मानसिक एवं शारीरिक रूप से विकलांग व अनाथ बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए प्रयास करना है।


05 नवंबर 2024 को बावा मेरू अध्यक्षा, श्रीमती नीतू बन्याल व वरिष्ठ बावा सदस्याओं नें स्पास्टिक स्कूल हजारीबाग का दौरा किया, जहां उन्होनें बच्चों की जरूरतों को देखते हुए स्कूल के प्राचार्य राजेश प्रसाद व स्कूल सचिव मनीष सिन्हा की उपस्थिति में स्म्क् ज्ट और क्ज्भ् प्रदान किए; साथ ही बावा प्रमुख ने बच्चों के साथ बातचीत की व उनकी समस्याओं को सुना। बावा परिवार द्वारा स्पास्टिक स्कूल के बच्चों के लिए दोपहर के भोज की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर श्रीमती माधुरी राज, श्रीमती मौसमी प्रमाणिक, श्रीमती बबीता सिंह, डॉ0 नेहा व अन्य बावा सदस्याएं उपस्थित रही।
सीमा सुरक्षा बल का बावा परिवार का मिशन विकलांग बच्चों और उनके परिवारों को सशक्त बनाने के लिए व्यापक सेवाएं व समर्थन प्रदान करना है। बावा परिवार हमेशा ही सामाजिक कल्याण कार्यों में अग्रणी भूमिका का निवर्हन करता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...