JharkhandRanchi

झारखंड के कई जगहों पर ठंड से जमने लगी बर्फ

Share
Share
Khabar365news

Jharkhand Weather: झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को 14 जिलों का तापमान 8 डिग्री से नीचे चला गया। मैक्लुस्कीगंज का पारा 2.5 और कांके का 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं गढ़वा का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक गिर गया। सर्द हवाओं और शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सात जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दो दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई कनकनी

रविवार को झारखंड में ठंड का प्रकोप जारी रहा। राज्य के 14 जिलों में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। गढ़वा 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा शहर रहा, इसके बाद खूंटी में 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कांके और मैक्लुस्कीगंज में ओस की बूंदें जमने लगीं, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ गया। ठंडी हवाओं ने भी लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली इन हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया।

7 ज़िलों में शीतलहरी का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए सात जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रामगढ़, धनबाद, बोकारो, गढ़वा, पलामू, चतरा और गुमला शामिल हैं। शनिवार को इन जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...