JharkhandPolticalRanchi

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की सरकार का दोहरा चरित्र आज देश की जनता देख रही-लाल किशन नाथ शाहदेव

Share
Share
Khabar365news

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशन नाथ शाहदेव ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की सरकार का दोहरा चरित्र आज देश की जनता देख रही है जिस प्रकार संसद का शीतकालीन सत्र में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गतिरोध कायम है और सरकार मौन है इससे यह साफ हो गया कि देश का कानून व्यवस्थ भी अमीरों के लिए अलग और गरीबों के लिए अलग होगा ।

श्री शाहदेव ने कहा कि अडानी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दोषी पाए जाने के बाद विपक्ष, विशेष कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गौतम अडानी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं संसद में भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से विपक्ष जवाब चाहता है लेकिन नरेंद्र मोदी सहित उनका पूरा कुनबा अडानी को बचाने में लगे हुए हैं राहुल गांधी साफ बोलते भी हैं कि अडानी को कुछ नहीं हो सकता क्योंकि वह प्रधानमंत्री के मित्र हैं।

श्री शाहदेव ने कहा देश की जनता को यह जानने का हक है कि भ्रष्टाचार पर एक तरफा कार्रवाई क्यों होता है ।इन्हीं मुद्दों को लेकर 18 दिसंबर 2024 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में झारखंड कांग्रेस राज भवन मार्च कर विरोध प्रदर्शन करेगी. वही इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के सभी प्रमुख नेता और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...