Jharkhand

समाजसेवी ने जनप्रतिनिधियों के बीच किया 1800 पौधे का किया वितरण

Share
Share
Khabar365news

सोनारायठाडी /संतोष शर्मा : प्रखंड के पावरग्रिड के समीप एक निजी आवास में जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 12 पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। सम्मान समारोह का आयोजन मधुबन गांव के समाजसेवी हाजी मोहम्मद सकिर अंसारी ने किया। इस अवसर पर प्रत्येक पंचायत के मुखिया व पंसस के बीच को अठारह सौ पौधे का भी वितरण किया। जिसमें मोहगुनी, सेमल, गमहार, आम, जामुन आदि पेड शामिल है। इस मौके पर समाजसेवी हाजी मोहम्मद सकिर अंसारी ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण के बिना जीवन संभव नही है। दिन प्रतिदिन पर्यावरण पर प्रतिकुल असर पड रहा है। वृक्षों का अंधाधुन कटाई, नदियों के मिटटी की कटाई, प्लास्टिक का अधिक से अधिक उपयोग ने पर्यावरण को प्रदुशित किया है। ऐसे में वृक्षारोपण का होना अतिआवश्यक हो जाता है। इस मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सदीक अंसारी, मुखिया बहामुनी मुर्मू, त्रिपुरारी यादव, शंकर कुमार मिस्त्री, समाजसेवी मनोज मंडल, कुटिल अंसारी, नूर मोहम्मद, अख्तर अली, बहारूदिदन अंसारी, आमल अंसारी, पंसस रानी मुर्मू आदि के अलावा दर्जनों की संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के युवाओं को एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू की ट्रेनिंग,

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार युवाओं को एविएशन सेक्टर में रोजगार से जोड़ने की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL मामले में 100 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा से जुड़े मामले की जांच में CID की कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC में 400 नियुक्तियां फर्जी होने का दावा,

Khabar365newsरांची। JPSC भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर गंभीर दावा सामने...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो के खिलाफ FIR,

Khabar365newsधनबाद। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता जयराम महतो के खिलाफ...