Jharkhand

समाजसेवी किशोरी राणा ने बरगड्डा में तीन सौ फलदार पौधों का किया वितरण

Share
Share
Khabar365news

ग्रामीण युवाओं ने अपने अपने जमीन पर किया पौधरोपण

कटकमसांडी (हजारीबाग) समाजसेवी सह नव झारखण्ड फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर कटकमसांडी प्रखंड के बरगड्डा पंचायत के ग्रामीण युवाओं के बीच तकरीबन तीन सौ फलदार पौधों का वितरण किया। साथ ही ग्रामीणों के साथ मिलकर कई फलदार पौधे को लगाकर पर्यावरण प्रदूषण को बचाने का संकल्प लिया। मौके पर श्री राणा ने कहा कि वर्तमान मे मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बन चुका है। ऐसे मे आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने मे हर व्यक्ति को अपने आस पास दस दस वृक्ष लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक है। दिन प्रतिदिन पृथ्वी से वृक्षों के कम होने से लोगो के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। लोगो को जागरूक करने के उदेश्य से युवाओं के बीच पौधे का वितरण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने मे सतीश पांडेय, अनुज यादव, सुधीर यादव, बबलू यादव, लीलू यादव, रौशन यादव, यमुना यादव, मनोज यादव, अनुज सिंह, जगदेव राणा, बिजुल देवी, निरंजन यादव, लीलाकांत सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Oplus_131072
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...