Jharkhand

*बरकाकाना ओपी परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम मनाने को लेकर जूलुस लाइसेंस धारियों के साथ शांति समिति की बैठक की गई।*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम मनाएं जाने को लेकर जुलूस लाइसेंस धारियों के साथ शांति समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी मो अख्तर अली ने किया। बैठक में बरकाकाना ओपी क्षेत्र के मोहर्रम जुलूस लाइसेंस धारी,राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि एवं दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मो अख्तर अली ने कहा कि यहां हर पर्व त्यौहार मिलजुलकर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की परंपरा रही है। हमें उस परंपरा को कायम रखना है और बरकाकाना ओपी क्षेत्र पीरी बस्ती,नयानगर दुडगी घुटवा में शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम मनाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है खासकर शोशल मिडिया में किसी पोस्ट पर। अगर किसी तरह की अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत उसकी सूचना बरकाकाना पुलिस प्रशासन को दें। मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसके लिए थाना प्रभारी द्वारा अपने स्तर से भी रूट को वेरीफाई किया जाएगा।मुहर्रम के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। सघन गश्ती के साथ चिन्हित जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...

BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...