Jharkhand

*रामगढ़ समाहरणालय स्थित जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ समाहरणालय स्थित उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों से सम्बंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त ने पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों के संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर सीडिंग व पीवीटीजी डाकिया योजना, खाद्यान्न आपूर्ति के संबंध में प्रखंडवार रूप से जानकारी लिए साथ ही उपायुक्त ने खाद्यान्न की रखरखाव के लिए बनाए गए गोदाम के संबंध में भी जानकारी ली इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए।**बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती रंजीता टोप्पो ने उपायुक्त को धान अधिप्राप्ति के विरूद्ध किए गए भुगतान की जानकारी दी। जिसपर उपायुक्त ने शेष बचे किसानों को जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया।**गरीब एवं योग्य लोगों को राशन कार्ड के लाभ से आच्छादित करने के लिए उपायुक्त ने वैसे लाभुक जो राशन कार्ड का लाभ प्राप्त करने की योग्यता नहीं रखते हैं उसके बावजूद भी राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं उनके विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने एवं उनसे जुर्माना वसूलते हुए कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को स्वयं राशन कार्ड सरेंडर करने के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।* *बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को विशेष कैंप आयोजित कर राशन कार्ड के लाभुकों का लंबित आधार सीडिंग एवं मोबाइल सीडिंग को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने हरा राशन कार्ड, मुख्यमंत्री मंत्री दाल-भात योजना आदि की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान, उपसमाहर्ता, रामगढ़ श्रीमती कुमारी अंजली, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों, एसएमपीओ सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...