झारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह : दुर्गा पूजा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने बाइक से शहर में उतरे एसपी

Share
Share
Khabar365news

दुर्गा पूजा को लेकर गिरिडीह जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार शनिवार देर रात को खुद बाइक पर सवार होकर शहर की सड़कों पर उतरे। इस दौरान उनके साथ विभिन्न थानों के प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जिला बल के जवान भी मौजूद रहे। एसपी ने बाइक से शहर के मुख्य चौक-चौराहों, दुर्गा पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर पंडाल समितियों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए और पूजा पंडालों के आसपास भीड़ नियंत्रण, आगजनी की स्थिति में बचाव व्यवस्था तथा ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान एसपी कई चौक-चौराहों पर खड़े युवकों से भी रूबरू हुए और उन्हें डांट-फटकार लगाते हुए शांति बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने साफ कहा कि पूजा के माहौल को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस सख्ती से पेश आएगी। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. विमल कुमार ने बताया कि जिले भर में सुरक्षा के लिए करीब 5000 जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही चारों अनुमंडलों में 30 बाइक से पुलिस जवान लगातार गश्त करेंगे। भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख बाजारों और पूजा पंडालों के पास पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु बिना किसी डर और भय के मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सकें।

एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों पर भी समान रूप से ध्यान दिया जा रहा है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

होली पर 4 मार्च को ओपीडी सेवाएं स्थगित

Khabar365newsहोली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में होली के दिन मौसम रहेगा साफ, लेकिन गर्मी दिखाएगी तेवर

Khabar365newsआज 02 मार्च है और होलिकी दहन भी। जगह-जगह चौक-चौराहों पर होलिका...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद स्टेशन पर होली से पहले घर पहुंचने की जद्दोजहद

Khabar365newsहोली के त्योहार पर घर लौटने वालों की भारी भीड़ से धनबाद...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ में सड़क दुर्घटना में पत्रकार की गई जान, इलाके में मातम

Khabar365newsझारखंड स्थित रामगढ़ जिले के गोला में कल रविवार की रात सड़क...