झारखंडब्रेकिंग

पति की प्रताड़ना से तंग पत्नी ने फेसबुक लाइव पर सुनाई पीड़ा, फिर फांसी लगाकर दी जान

Share
Share
Khabar365news

पति की प्रताड़ना से तंग आकर जमशेदपुर की मालती कुमारी ने फेसबुक लाइव पर अपनी पीड़ा बयां की। फिर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया की रहनेवाली मालती ने शुक्रवार की रात यह खौफनाक कदम उठाया। लाइव के दौरान उसने अपने दर्द को बयां किया, फिर कमरे के पंखे से चुन्नी बांधकर झूल गयी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के मुताबिक, घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। मालती का पति, जो टाटा स्टील में ठेका कर्मी है, ड्यूटी पर गया हुआ था।

लाइव में मालती ने साफ कहा कि वह पति की लगातार प्रताड़ना से टूट चुकी है। मायका गिरिडीह और ससुराल कोडरमा होने के बावजूद वह पति संग जमशेदपुर में रह रही थी। लेकिन घरेलू कलह ने आखिरकार उसकी जिंदगी खत्म कर दी।

फिलहाल पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। यह दर्दनाक घटना एक बार फिर रिश्तों की कड़वाहट और चुपचाप सहती महिलाओं की हकीकत को उजागर करती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन

Khabar365newsझारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। जिसका आज यानि गुरुवार...