BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

SSB जवान ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से मारी गोली

Share
Share
Khabar365news

चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित शिला ओपी पिकेट में एसएसबी जवान ने आत्महत्या कर ली है। जवान की पहचान प्रह्लाद कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रह्लाद ने मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। गोली की आवाज सुनकर कैंप में तैनात जवान मौके पर पहुंचे, जहां प्रह्लाद खून से लथपथ पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसबी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक जवान देवघर जिले के महतोडीह गांव के रहने वाले थे। वह एसएसबी की 35वीं बटालियन में तैनात। परिजनों के अनुसार, घटना से कुछ घंटे पहले तक प्रह्लाद पूरी तरह सामान्य थे। छोटे भाई रोहित कुमार ने बताया कि शाम में उनसे बात हुई थी। वह क्रिकेट खेलने जा रहे थे। सुबह उन्होंने अपने बच्चों से भी बातचीत की थी। ऐसे में अचानक इस तरह का कदम उठाना परिवार और साथियों के लिए भी हैरान करने वाला है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में पांच थाना प्रभारी बदले गये, एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किया आदेश

Khabar365newsरांची में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए एसएसपी राकेश रंजन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चतरा में एसएसबी जवान ने की आत्महत्या, रायफल से खुद को मारी गोली

Khabar365newsचतरा: एसएसबी के एक जवान द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

ग्रामीण सड़कों के विकास को लेकर विधायक ने मंत्री को सौंपा मांग पत्र

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक...