Jharkhand

तेजस्विनी कर्मचारी संघ के प्रदेश कमिटी गठन शान्ति गोपाल महतो प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित

Share
Share
Khabar365news

तेजस्विनी कर्मचारी संघ के प्रदेश कमिटी का गठन हेतु विशेष बैठक के माध्यम से निर्वाचन प्रकिया आनलाईन वोटिंग का आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद पर शान्ति गोपाल महतो को सर्वाधिक मत मिला सर्वसम्मति से शान्ति गोपाल महतो को झारखंड राज्य तेजस्विनी कर्मचारी संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुने गए! वहीं प्रदेश अध्यक्ष के अलावे प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी गणो का चयन प्रकिया अपनाया गया जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर इकरामुल अंसारी, प्रदेश महासचिव पद पर सुधीर पासवान,प्रदेश प्रवक्ता पद पर रविकिरण मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर आशीष हेमब्रम, एवं प्रदेश सचिव पद पर सर्व समिति से प्रिति रानी का चयन किया गया!
उक्त उल्लेखनीय पदों चयन प्रक्रिया सफलता पुर्वक पुर्ण होने के बाद नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शान्ति गोपाल महतो ने अपने संवोधन में कहा कि तेजस्विनी कर्मचारी संघ झारखण्ड प्रदेश कार्यकारिणी के इस अहम बैठक में आप सभी सदस्यों ने मझे प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु योग्य समझे इसके लिए आप सभी को स हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ!
मेरा उदेश्य तेजस्विनी कर्मचारी संघ झारखण्ड के तेजस्विनी परियोजना के अच्छादित 17 जिलो के तेजस्विनी कर्मी गणों की हक अधिकार की रक्षा करना ही मुख्य उद्देश्य रहेगा!
साथ ही शांति पुर्ण ढंग से तेजस्विनी परियोजना में कार्यरत कर्मचारी गणों को उनका कर्मचारी के सारे सुविधाओं से राज्य सरकार एवं विभागीय पदाधिकारी से समय समय पर ध्यान आकृष्ट कराना एवं उनके परियोजना के कार्य पर अथक परिश्रम का लाभ दिलाने उदेश्य से काम कराने हेतु कार्य किया जाएगा! साथ ही प्रदेश स्तरीय नव निर्वाचित सभी सहयोगी पदेन पदाधिकारी गणों को बहुत बहुत अभिनंदन वयक्त करता हूँ साथी ही सभी जिले के तमाम जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों एवं सक्रिय साथी गणो को आभार व्यक्त करता हूँ!
आप सभी के हित के रक्षा हेतु शत प्रतिशत योगदान देने का कार्य करेंगे! ताकि तेजस्विनी परियोजना लंबी अवधि का सेव विस्तार हो तथा सभी तेजस्विनी परिवार का रोजगार कायम रहे सभी के चेहरे में मुस्कान रहे साथी ही परियोजना के लाभान्वित 14 से 24 आयु वर्ग के लगभग 16 लाख किशोरी युवतियों का सामाजिक, आर्थिक एवं शेक्षणिक विकास हो सके तथा सामाज के मुख्य धारा से जोड़ कर स्वलंबन एवं बहुमुखी बनाने मे योगदान दिया जा सके!

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...