Jharkhand

स्वरोजगार शुरू करने के लिए युवाओं को राज्य सरकार उपलब्ध करा रही कई सुविधा-अम्बा प्रसाद

Share
Share
Khabar365news

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के कई लाभार्थियों को विधायक अंबा प्रसाद ने प्रदान किया ट्रैक्टर एवं स्कॉर्पियो, सौंपा चेक

हजारीबाग/बड़कागांव:- मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत कई लाभार्थियों को ट्रैक्टर,स्कार्पियो समेत लोन स्वरोजगार शुरू करने के लिए सहायता प्रदान की गई है। इसी क्रम में अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण शाखा हजारीबाग के द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली परिसंपत्तियों का वितरण बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा किया गया। विधायक ने हजारीबाग स्थित आवास में विधानसभा क्षेत्र के कई लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण किया तथा स्वरोजगार शुरू करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्रदत चेक सौंपा।इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद ने बारी-बारी से सभी लोगों को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की एवं शुभकामनाएं दिया।

मौके पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए यह योजना शुरू की गयी है। इस योजना के तहत प्रदेश के बेरोजगार शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा, स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रत्येक लाभार्थी युवाओं को राज्य सरकार की और से ऋण सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही जिससे वह अपने लिए आसानी से व्यवसाय को स्थापित कर सकें।

इस अवसर पर बड़कागांव गुरु चट्टी के नितेश कुमार, नटराज नगर के आशीष कुमार,गुरु चट्टी के नारायण महतो,सुधांशु शेखर, कृष्णा कुमार यादव को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई एवं दिलीप कुमार शर्मा एवं उमेश ठाकुर को स्वरोजगार के लिए 50-50 हजार का चेक प्रदान की गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आयुष हत्याकांड का खुलासा, मां-ममेरे भाई पर हत्या का आरोप

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में यूट्यूबर के स्टूडियो में लगी आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान; परिवार सुरक्षित

Khabar365newsगढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंईयां सम्मान योजना: रुके हुए भुगतान फिर से भेजने की तैयारी

Khabar365newsमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत शुरू में कई लाभुकों को राशि...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

विपरीत दिशा से आई अनियंत्रित कार ने पांच को कुचला, चालक गिरफ्तार

Khabar365newsगिरिडीह जिले में 12 फरवरी को विभिन्न कर्मचारी और श्रमिक संगठनों के...