CrimeJharkhandNationalदेश

क्रिकेट में जीत के जुलूस के दौरान पथराव, सेना तैनात

Share
Share
Khabar365news

MP के महू में दो पक्ष भिड़े, दुकान-गाड़ियां फूंकीं; पुलिस का लाठीचार्ज

भोपाल न्यूज़:-मध्यप्रदेश के महू में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद निकल रहे जुलूस के दौरान विवाद हो गया। दो गुट आमने-सामने आ गए। लोगों ने दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। पेट्रोल बम भी फेंके गए। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। करीब ढाई घंटे बाद हालात काबू में आ सके.भारत की जीत के बाद 100 से ज्यादा लोग 40 से ज्यादा बाइक पर सवार होकर जुलूस निकाल रहे थे। इसमें शामिल लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। पीछे चल रहे पांच-छह लोगों को दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।

पथराव के बाद बढ़ा विवाद

जब इस बात का पता आगे चल रहे लोगों को लगा तो उन्होंने पत्थर फेंके। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बाइक सवार कुछ लोग पत्ती बाजार, कुछ कोतवाली और बाकी दूसरे क्षेत्र में निकल गए। इधर, गुस्साए लोगों ने पत्ती बाजार क्षेत्र में भी पथराव शुरू कर दिया। यहां घरों-दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। पांच से छह लोगों के घायल होने की सूचना है।

चार थानों का पुलिस बल तैनात

बवाल बढ़ने पर आसपास के चार थानों के पुलिस बल को महू बुलाया गया। करीब 300 से ज्यादा बल तैनात किया। कलेक्टर आशीष सिंह और DIG निमिष अग्रवाल रात करीब डेढ़ बजे महू पहुंचे। उन्होंने शहर में पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
CrimeJharkhandRamgarh

कोर्ट कंप्लेन संख्या – 176/2020 में वारंटी शंकर प्रसाद ऊर्फ राजू महतो गिरफ्तार

Khabar365newsकोर्ट कंप्लेन संख्या – 176/2020 में वारंटी शंकर प्रसाद ऊर्फ राजू महतो,...

देशब्रेकिंग

गुरुजी की हालत स्थिर, हेमंत सोरेन आज नहीं आएंगे

Khabar365newsदिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की हालत...

BreakingCrimeJharkhandRamgarh

ऑटो चालक को बच्चा चोर समझ कर भीड़ ने पीटा

Khabar365newsरामगढ़ । आज सुबह रामगढ़ ब्लॉक चौक के पास बच्चा चोर समझ...