BreakingCrimeJharkhandRamgarh

रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु पर लाठी चलाना निंदनीय

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

रजरप्पा मंदिर में लाठी चार्ज पर सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

रामगढ़ जिला के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में सुरक्षा में लगे जवानों द्वारा श्रद्धालुओं पर किए जा रहे लाठी चार्ज का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
इस विषय पर सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मामले को लेकर धनंजय कुमार पुटूस ने कहा है कि रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में जब भी मुंडन का लगन होता है तो श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है, ये कोई नई बात नहीं है।

ऐसे में सुरक्षा में लगे जवानों को संयम से काम लेना चाहिए ना कि श्रृद्धालुओं पर लाठी चार्ज करना चाहिए।

मां छिन्नमस्तिका मंदिर विश्वविख्यात मंदिर हैं यहां झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों व देशों से भी श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं।
ऐसे में इस प्रकार की घटना से जिला का नाम खराब होता है।
श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले जवानों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...