Jharkhand

हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल का तूफानी जनसंपर्क अभियान

Share
Share
Khabar365news

इस दौरान गोला प्रखंड के 13 स्थानों में प्रचंड गर्मी, शादी- विवाह का लग्न होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा।हजारीबाग लोकसभा के प्रखंड: गोला के नेमरा, उपरबरगा बाजार टांड, बलरंगा बाजार टांड, सरगडीह गांव, डिमरा चौक दुर्गा मंदिर, नवाडीह, चौकड़बेड़ा, कोराम्बे, मोहनबेड़ा, पुरबडीह, रायपुरा, बारघुद्ध मे किया जनसंपर्क अभियान। गुरुवार को अपने दौरे की शुरुआत प्रातः सुबह गोला प्रखंड के नेमरा से किया और समापन देर शाम को प्रखंड क्षेत्र के बारघुद्ध में जनसंवाद के साथ किया।हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में चुनावी महायुद्ध में कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल के जनसंपर्क अभियान का तूफानी प्रभाव देखने को मिला। लोगों की भावनाओं और समर्थन को देखते हुए उनके प्रति विश्वास और आकर्षण ने प्रतिस्पर्धी दलों के लिए चिंता का विषय बना दिया है।बच्चों, युवाओं, महिलाओं समेत सभी वर्गों से लोगों ने उत्साह और सहयोग दिखाया। गर्मी के बावजूद जनता ने स्नेह और समर्थन जताते हुए प्रत्याशी के साथ खूबसूरत संवाद को साझा किया।प्रखंड गोला में कार्यकर्ताओं संग परिचयात्मक बैठक के समन्वय स्थापित कर उनसे चुनाव अभियान में अपने तरीके से मैदान में उतरते और प्रचार प्रसार में सहयोग करने का अपील किया।उन्होंने सामाजिक और आर्थिक समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने का आश्वासन दिया और लोकसभा में अपने प्रदर्शन के माध्यम से जनमानस की प्रतिध्वनि बनाए रखने का भरोसा दिया। उन्होंने अपने कामकाज कार्यक्रम में जनता के साथ साझेदारी पर जोर दिया और उनके विकास और कल्याण के लिए पूरी मेहनत और समर्थन की दावेदारी ली। इसके साथ ही हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए उनके सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और परिश्रम का संकल्प भी दिया।क्षेत्र की जनता कड़ी धूप और प्रचंड गर्मी के बावजूद सांसद प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल के अथक मेहनत और परिश्रम को देखते हुए उन्हें खूब प्यार, स्नेह, आशिर्वाद और पूर्ण समर्थन का भरोसा जता रही है।सांसद उम्मीदवार जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा की हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सम्मानित जनता जनार्दन द्वारा मिल रहा अपार स्नेह, सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद से अभिभूत हूँ। लोगों से मिल रहा अपार जनसमर्थन आगामी चुनावों में इंडिया गठबंधन की प्रचंड विजय का शंखनाद है। जय प्रकाश भाई पटेल हजारीबाग के क्रांतिकारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और विस्थापन के दर्द को बखूबी समझते हैं। उन्होंने कहा कि अपने माटी के लाल जय प्रकाश भाई पटेल को सांसद चुनकर दिल्ली भेजें निश्चित रूप से विस्थापन के मुद्दे को संसद भवन में पुरजोर तरीके से उठाएंगे।क्षेत्र के नागरिकों ने उनकी सच्चाई और संवेदनशीलता को सामाजिक सभाओं में भी स्वागत किया। लोगों ने उनके वादों, प्रतिबद्धता और कर्मठता को प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक सच्चे जननायक हैं और उन्हें सही दिशा में जाने का सहयोग करना चाहिए।जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता ने अपने समस्त समस्याओं और मांगों को प्रस्तुत किया और उनकी साझेदारी की आशा जताई। संघर्ष में जनता के साथ खड़े रहने का वादा करते हुए प्रत्याशी ने जनता के साथ जिन्दगी भर का साथ देने का संकल्प जताया।अंत में जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि जिसने भी यह कार्यक्रम संचालित किया, सभी को जमकर सम्मान एवं आभार बक्शा जाता है। निरंतर उनके प्रति विश्वास और साथी कार्यकर्ताओं के समर्थन के लिए धन्यवाद।”इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कोंग्रेस के जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, झामुमो के केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, रामगढ़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, प्रखण्ड अध्यक्ष,संतोष सोनी, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जोया परवीन,मुखिया जाकिर अंसारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत करमाली, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस ताहिर अली, ज़हीर अब्बास, झामुमो जिला उपाध्यक्ष साजिद अंसारी, झमरु जिला कोषाध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद अप भून्नू महतो,महिला कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष अनिता देवी,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंजु जोशी, बहेरा मुखिया देवकी महतो,विधायक प्रतिनिधि आरीफ अंसारी,साजिद आलम, 20 सूत्री गोला प्रखंड अध्यक्ष रामविनय महतो गुलाम अंसारी, कौसर रजा,जग्गू महतो,महेंद्र ओहदार,अनिल पटेल,रजक आलम,हसनैन अंसारी,अमित रॉय,सुदीप चौधरी, सहित इंडिया गठबंधन के हजारों की संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

कोयला व्यवसाई गजानंद प्रसाद, नीतीश कुमार दोनों के आवास के पास चली ताबड़तोड़ गोली

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला निवासी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं शिव सह सूर्य षष्ठी प्राण प्रतिष्ठा का कलश यात्रा।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बुधवार को पतरातु प्रखंड अंतर्गत ग्राम...