Jharkhand

मारवाड़ी कॉलेज में निशुल्क डेंटल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

आज प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के निर्देशन में मारवाड़ी कॉलेज एनएसएस इकाइयों और आईक्यूएसी सेल द्वारा एक निशुल्क डेंटल चेकअप कैंप और ओरल कैंसर अवेयरनेस पर दो दिवसीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे रिम्स डेंटल कॉलेज से डॉ शश्वात एवम टीम, नीरज कौशिक रांची कैंसर केयर फाउंडेशन से, तथा सतीश कुमार नेशनल टोब्बाको कंट्रोल से, मौजूद रहे।

शिविर में 200 से अधिक छात्राओं एवम कॉलेज स्टाफ ने अपना जांच करवाया जिनमे से कुछ बच्चों को विशेष जांच के लिए रिम्स भी बुलाया गया। कल भी शिविर प्रातः 10.30 बजे से 1 बजे तक इग्नू ऑफिस के समीप लगेगा। इच्छुक विद्यार्थी, स्टाफ एवम उनके परिजन, मारवाड़ी कॉलेज द्वारा गोद लिए गए मधुकम बस्ती में रहने वाले लोग इसका लाभ ले सकते है।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने आईक्यूएस और एनएसएस के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा की विद्यार्थियों को ऐसे शिविर का लाभ ले और अपने दैनिक जीवन में किसी भी प्रकार के बुरे आदतों से बचे और तंबाकू के सेवन से अपने आप को तथा अपने मित्रो, परिवार को दूर रखे जागरूकता और समय पे इलाज ही कैंसर जैसे बीमारियों से आपको बचा सकता है। कैंप को सफल बनाने में एनएसएस वॉलंटियर सरोज कुमार साहू, कनिष्क कुमार रॉय, खुशी विश्वकर्मा, खुशी कुमारी, वीना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के LIC जीवन प्रकाश भवन में भीषण आग,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर स्थित LIC जीवन प्रकाश भवन में आग लगने से अफरा-तफरी...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला...