Uncategorized

आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग के विद्यार्थी 7 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए देहरादून रवाना

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग के 23 विद्यार्थियों के समुह को 7 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए विज्ञान विभाग डीन डॉ दिवाकर प्रसाद निराला व सोनी मेहता के निगरानी में गुरूवार रात विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद व डीन एडमिन डॉ एसआर रथ ने देहरादून के लिए रवाना किया। रवानगी के समय मौके पर मौजूद कुलपति डॉ पीके नायक ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण पर विद्यार्थी सबसे पहले देहरादून स्थित पतंजलि कैंपस हरिद्वार का भ्रमण करेंगे, जहां हर्बल गार्डन, रिसर्च सेंटर, पतंजलि योग पीठ, पतंजलि एग्रो रिसर्च सेंटर सहित अन्य जगहों पर जाकर कई अहम जानकारियां हासिल करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों की टीम फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट आईसीएफआरई व वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, देहरादून भी जाएंगे और जंगलों की अहमियत से जुड़ी कई खास बातें वहां के विशेषज्ञों से सीखेंगे। वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि पढ़ाई के दौरान शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के मन में ना केवल पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ाने में सहायक है, बल्कि इससे सामाजिक तौर पर भी विद्यार्थियों के मन-मस्तिष्क को मजबूती मिलती है। डीन डॉ दिवाकर प्रसाद निराला व सोनी मेहता ने कहा कि यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को जंगल के जीव जंतुओं के जीवन को समझने में सहायक सिद्ध होगा।

ये विद्यार्थी गए शैक्षणिक भ्रमण पर
विज्ञान विभाग डीन डॉ दिवाकर प्रसाद निराला व सोनी मेहता के निगरानी में शैक्षणिक भ्रमण पर गए विद्यार्थियों में सौम्या सोनल, प्रियंका साहु, आशा कुमारी, अपर्णा दास, रूख्शार, पूजा कुमारी, अनुपमा दास, कृति कुमारी, सुनीता कुमारी, फहाद खान, कृष्णदेव कुमार, अजय कुमार विश्वकर्मा, अमित कुमार, हिमांशु कुमार, अमित सोरेन, अमित चंद्रवंशी, विक्रम कुमार, मंटू कुमार दास, संगम कुमार, संदीप कुमार, सुधीर साव, शौविक दास व विशाल कुमार के नाम शामिल हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...