Jharkhand

आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग के विद्यार्थी दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर नेतरहाट रवाना

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के विज्ञान विभाग के 40 विद्यार्थियों को विज्ञान विभाग के डीन डॉ दिवाकर निराला के नेतृत्व में दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर बुधवार को नेतरहाट के लिए रवाना किया गया। बता दें कि विज्ञान विभाग के सह प्राध्यापक राहुल कुमार, सबीता कुमारी, मुकेश कुमार साव, सुप्रिया रानी, विशाखा बाला और राहुल राजवार की निगरानी में विद्यार्थियों को समुद्रतल से करीबन 3 हजार 700 फीट की ऊंचाई पर प्रकृति की गोद में बसे झारखंड की मल्लिका नेतरहाट का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को शैले हाउस, मैग्नोलिया सनसेट प्वाइंट, कोयल व्यूज प्वाइंट, नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नाशपाती बागान सहित अन्य जगहों का भ्रमण कराया जाएगा। इस दरम्यान विद्यार्थी भौगोलिक परिस्थितियों के साथ साथ पौधे, जानवर आदि के विभिन्न प्रजातियों का निरीक्षण भी करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि इनवाइरमेंटल साइंस में विद्यार्थियों को वातावरण और भौगोलिक परिस्थितियों की जानकारी दी जाती है। ऐसे में विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों के लिए नेतरहाट की यात्रा शैक्षणिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण साबित होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandLohardaga

​लोहरदगा में विश्व साइकिल दिवस पर निकली भव्य रैली

Khabar365newsनेशनल साइक्लिस्ट पुष्पा कुमारी और सीता कुमारी साहू रहीं मुख्य आकर्षण लोहरदगा।...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhSports

झारखंड की अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंचला कुमारी ने GEM प्रतिभागियों को किया प्रेरित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड की पहली महिला पहलवान, जिन्होंने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज,

Khabar365newsझारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने...

HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...