Home Breaking अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कार्य स्थल से अनुपस्थित 4 डॉक्टर को शो-कॉज के दिए निर्देश
BreakingjamshedpurJharkhand

अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कार्य स्थल से अनुपस्थित 4 डॉक्टर को शो-कॉज के दिए निर्देश

Share
Share


ओपीडी, स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग एवं मरीजों के वार्ड का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों का किया अवलोकन, मरीजों से बातचीत कर दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी

धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा सदर अस्पताल, जमशेदपुर का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होने विभिन्न वार्ड का निरीक्षण कर चिकित्सीय सुविधाओं एवं संसाधनों का अवलोकन किया । ओपीडी, स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग सहित अन्य विभागों के निरीक्षण के दौरान उन्होने मरीजों से भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली । ओपीडी के निरीक्षण में चार डॉक्टर अनुपस्थित पाये गए जिनमें ईएनटी की डॉ प्रीति पांडेय, स्कीन की डॉ निकिता गुप्ता, ग्यानोकोलॉजी की डॉ गीताली घोष और डेंटल के डॉ विमलेश कुमार हैं, चारों चिकित्सकों को कार्यस्थल से बिना पूर्वानुमति अनुपस्थित रहने पर सिविल सर्जन को शो-कॉज का निदेश दिया गया । साथ ही चिकित्सकों का रोस्टर उनके कक्ष में तथा कक्ष के बाहर भी चिपकाने हेतु निदेशित किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम द्वारा सभी वार्ड, शौचालय आदि में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने, पेयजल की उचित व्यवस्था, रजिस्टर अपडेट रखने का निदेश दिया गया । वार्ड निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, नियमित अंतराल पर बेडसीट बदलना, डॉक्टर की विजिट के संबंध में पूछताछ की। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा बेहतर किए जाने के उद्देश्य से अस्पताल का निरीक्षण आगे भी किया जाएगा ताकि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कैसे हो इसे सुनिश्चित कराया जा सके।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhand

झारखंड में 19 नवंबर से बदलेगा मौसम, चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

राॅंची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।...

JharkhandPoliticalRanchi

रामसेवक सिंह बने झारखण्ड जदयू के प्रभारी

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह को...

JharkhandRanchi

वाहे गुरु कहिए सदा सुखी रहिए..

कृष्णा नगर कॉलोनी रातु रोड में मंगलवार की सुबह श्रद्धा, भक्ति और...