Jharkhand

33 लाख के लागत से मिनी कोल्ड स्टोरेज के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल

Share
Share
Khabar365news


–झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने उपायुक्त व सहकारिता विभाग को पत्र देकर किया जांच की मांग
–बीसीओ को दिया गया जांच का निर्देश
–जांच में हुई घटिया सामग्री के प्रयोग की पुष्टि
कटकमसांडी (हजारीबाग) प्रखंड मुख्यालय में पैक्स कार्यालय परिसर में लगभग 33 लाख के लागत से सहकारिता विभाग द्वारा हो रहे मिनी कोल्ड स्टोरेज के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के विरूद्ध झामुमो के प्रखंड सह बीससूत्री सदस्य राजा मोहम्मद ने उपायुक्त हजारीबाग व जिला सहकारिता पदाधिकारी को पत्र लिखकर जांच करने व संवेदक पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पत्र में कोल्ड स्टोर निर्माण में चिमनी ईंट की जगह थर्ड ग्रेड के बंगला ईंट का धड़ल्ले से प्रयोग किए जाने व निर्माण कार्य में ग्रुप वन कंपनी के सीमेंट की जगह मिनी प्लांट के सीमेंट का इस्तेमाल किए जाने की बात कही गई थी। विभाग द्वारा मामले को संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के लिए बीसीओ को अधिकृत किया गया। बीसीओ सरवर शौकत ने जांच पड़ताल कर घटिया सामग्री के इस्तेमाल की पुष्टि करते हुए कहा कि निर्माण कार्य का भौतिक निरीक्षण विभाग द्वारा अधिकृत जेई व एई द्वारा किया जा सकता है। झामुमो अध्यक्ष द्वारा लिखे पत्र में बताया गया कि प्राक्कलन में एक नंबर चिमनी ईंट का कोड 75 ‘ए’ दर्ज होता है। संवेदक को निर्माण कार्य में 75 ‘ए’ कोड का ही चिमनी ईंट का प्रयोग करने की हिदायत होती है। मगर संवेदक द्वारा प्राक्कलन के विरुद्ध निर्माण कार्य कराकर लीपापोती की गई है। साथ ही, ईंट जोड़ाई व ढलाई में नदी नाले के मिट्टी मिश्रित बालू का उपयोग किया गया है। संवेदक विजय शुक्ला रांची मे रहकर देखरेख के लिए एक मुंशी रखकर काम करवा रहा है। वह एक दिन भी निर्माण स्थल पर नही आया है। इधर जांच अधिकारी बीसीओ सरवर शौकत ने संवेदक से जब प्राक्कलन की मांग की, तो संवेदक प्राक्कलन उपलब्ध कराने में अपनी असमर्थता दिखाई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...