झारखंडब्रेकिंग

कामयाबी : रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की बिक्री करते बाप-बटे को रंगेहाथ गिरफ्तार किया

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची पुलिस को नशा विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी इलाके में छापेमारी कर दो अपराधियों को ब्राउन शुगर की बिक्री करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों बाप-बेटे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में राधेश्याम साव (उम्र 19 वर्ष) और उसका पिता रामबाबू साव (उम्र 39 वर्ष) शामिल हैं, जो कृष्णापुरी रोड नंबर 02, थाना चुटिया के निवासी हैं। इनके पास से पुलिस ने करीब 16.50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, रामबाबू साव पूर्व में भी ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21(बी) और 22(बी) के तहत चुटिया थाना में कांड संख्या 128/25, दिनांक 31.05.2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूछताछ के आधार पर आगे की छानबीन और कार्रवाई जारी है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
•    कुमार वेंकटेश्वर रमण, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (नगर), रांची
•    लक्ष्मीकांत, थाना प्रभारी, चुटिया
•    जितेंद्र मिश्र, अवर निरीक्षक, चुटिया थाना
•    निरंजन कुमार महतो, चुटिया थाना
•    आरक्षी गणेश कुमार सिंह
•    आरक्षी गोपीकांत रजक
•    एवं सशस्त्र बल के अन्य सदस्य
इस कार्रवाई से रांची पुलिस ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि नशा के खिलाफ उनकी मुहिम लगातार जारी है और किसी भी सूरत में नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...