JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल के पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की दूसरी 800 मेगावाट इकाई का सफल सिंक्रोनाइजेशन

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू

पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (चरण-I) की दूसरी 800 मेगावाट इकाई का 17 मार्च 2026 को प्रातः 10:31 बजे सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइजेशन किया गया, जो परियोजना की प्रगति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ए.के. सहगल के साथ अनुपम मुखर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (O&M) बिश्नु दत्ता दाश, महाप्रबंधक (परियोजना) ओ.पी. सोलंकी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) जोगेश चंद्र पात्रा, महाप्रबंधक (कमीशनिंग) तथा श्री जियाउर रहमान, HOHR सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साक्षी बने।

इस अवसर पर सीईओ (पीवीयूएनएल) ए.के. सहगल ने पीवीयूएनएल एवं बीएचईएल की टीमों द्वारा चुनौतियों का सामना करते हुए इस उपलब्धि को हासिल करने में किए गए अथक प्रयासों और समर्पण की सराहना की।

यूनिट-2 का सफल सिंक्रोनाइजेशन पीवीयूएनएल, बीएचईएल एवं सभी संबद्ध हितधारकों के बीच उत्कृष्ट टीमवर्क, सूक्ष्म योजना एवं समन्वय का प्रमाण है। यह उपलब्धि प्रगति का प्रतीक है, जो एक उज्ज्वल एवं ऊर्जा-सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

ग्रामीण सड़कों के विकास को लेकर विधायक ने मंत्री को सौंपा मांग पत्र

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ के खिलाफ भड़के खिलाड़ी, पुलिस कराया मामला शांत

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आगामी सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए आयोजित क्रिकेट कैंप...