JharkhandRanchi

स्वर्ण डीपीएस स्कूल में बच्चों का दो दिनों का समर कैंप का समापन के साथ गर्मी छुट्टी

Share
Share
Khabar365news

स्वर्ण डीपीएस स्कूल ने दो दिनों के समर कैंप का आयोजन किया। बीते दो सालों से स्कूल बच्चों के उत्कृष्ट पढ़ाई के साथ मानसिक व शारीरिक विकास के लिए बीच बीच में ऐसे आयोजन लगातार करता आ रहा है। टेगोर हाउस, रमन हाउस और भाभा हाउस ने कैंप में भाग लिया। समर कैम्प के आख़री दिन रंग-बिरंगी चित्रकला, नृत्य, जलयात्रा डांस,शतरंज,ज़ुम्बा नृत्य,ऐर राइफ़ल व ऐर पिस्टल शूटिंग,मेडिटेशन जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। निर्देशक दीपम बनर्जी ने छात्रों को गर्मी छुट्टी के दौरान पढ़ाई पर ज़ोर देने के लिए प्रोत्साहन किया एवं मानसिक विकास के लिए सभी शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए कहा एवं ज्ञान वर्धन के लिए डिस्कव्री चैनल व नैशनल जीओग्रैफ़िक चैनल को देखने की सलाह बच्चों को दी। नर्सरी क्लास के बच्चों ने रंग बिरंगी कलाकारी बनायी व खेल कूद में हिस्सा लिया।

विध्यालय प्रबंधन के उपाध्यक्ष सह राँची के वरीय अधिवक्ता श्री अविनाश कुमार पांडेय जी ने कहा कि स्वर्ण डी॰पी॰एस॰स्कूल द्वारा नियोजित गतिविधियों ने प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के जीवन में लगातार बदलाव लाया है। गाँव के बच्चों में प्रतिभा कूट कूट कर भरी हुई है इन्हें बस निखारने की ज़रूरत है जो विध्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं कर रही है। उन्होंने कहा कि इस साल के गर्मी कैंप में, स्वर्ण डीपीएस स्कूल ने एक बार फिर से एक उत्कृष्ट समर कैंप का आयोजन किया है।
विध्यालय प्रबंधन के उपाध्यक्ष सह राँची के वरीय अधिवक्ता श्री श्यामल बरन दास जी ने विध्यालय के बच्चों के सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उनको बधाई दी व आगे और अच्छा पढ़ाई व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल व ज़िले का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनायें व आशीर्वाद दिया।छात्र व छात्राओं ने पेड़ पौधों का रोपण किया व स्वच्छ भारत अभियान के तहत अपने आस पास साफ़ सफ़ाई रखने के लिए शपथ लिए।


विध्यालय प्रबंधन के सचिव सह सेवानिवृत वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती पोला बनर्जी जी में कहा कि इस समर कैंप में छात्रों को जीवन्त स्पर्श के लिए अद्यात्मिक एवं भौतिक गतिविधियों के माध्यम से जोड़ा गया है। रंगोली बनाने का कार्यक्रम न सिर्फ छात्रों के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देता है, बल्कि यह उन्हें संघटित सोचने, रंगों के साथ खेलने और सहयोग करने की क्षमता देता है। इसके अलावा, पौधों को लगाने की शिक्षा छात्रों को प्राकृतिक वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक करती है। समर कैम्प के समापन तक भाभा हाउस 127 अंक,रमन हाउस 87 अंक पर व टेगोर हाउस 121 अंक पर रहा।


निर्देशक दीपम बनर्जी व उप-प्राचार्य सोनम प्रसाद द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में भाभा हाउस को शील्ड देकर एवं द्वितीय पुरस्कार के रूप में टेगोर हाउस को शील्ड देकर पुरस्कृत किए व बच्चों का उत्साह वर्जन किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में उप-प्राचार्य सोनम प्रसाद, शिक्षिका प्रेमिका लकड़ा, श्वेता खन्ना, बिजेता गुप्ता, संध्या कुमारी, कराटे शिक्षक राज कूपर व सरेंदर साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दामोदर नदी से अवैध बालू उठाव का धंधा खुलेआम, प्रशासन बना मूकदर्शक

Khabar365newsवहीं नदी किनारे बसे गांवों में रह रहे लोगों ने बताया कि...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

Staff Selection Commission MTS नकल कांड: 8 लाख सौदा, धनबाद से 3 गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित MINERVA DIGITAL परीक्षा केंद्र में...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद  होटल में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

Khabar365newsधनबाद जिला स्थित LC रोड में होटल कुबेर से आज शनिवार सुबह...