बिहारब्रेकिंग

तेजप्रताप की पत्नी का लालू परिवार पर हमला

Share
Share
Khabar365news

पटना: तेज प्रताप यादव की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। लालू परिवार एक बार फिर से मुश्किलों में फंसता नजर आ रहा है। तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ये सब चुनाव को लेकर ड्रामा किया जा रहा है। लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने कहा कि मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई? मुझे क्यों पीटा गया? अब अचानक उनमें सामाजिक जागृति आ गई है। वे सब एक हैं। वे अलग नहीं हुए हैं… चुनाव नजदीक हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया और यह ड्रामा किया जा रहा है।

ऐश्वर्या राय ने कहा कि सबको पता है कि क्या हुआ। अगर उन्हें (लालू प्रसाद यादव के परिवार को) सब पता था तो उन्होंने मुझसे उसकी शादी क्यों करवाई? मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई? मुझे अपने तलाक की जानकारी मीडिया से मिली। मुझे जो भी जानकारी मिली, वह सब मीडिया के जरिए मिली… मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है… उनसे पूछिए, मेरी जिंदगी बर्बाद करने की क्या जरूरत थी? जब मुझे पीटा गया, तब उनका सामाजिक न्याय कहां था? ऐश्वर्या ने कहा कि वे हर चीज का दोष मुझ पर मढ़ते हैं। अब जब यह बात सामने आ गई है, तो उसका 12 साल से अफेयर चल रहा है और महिला को दोषी ठहराना सबसे आसान है। मुझे कब न्याय मिलेगा? मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी।

बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित करने की घोषणा की थी। तेज प्रताप की अनुष्का यादव के साथ एक निजी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह सख्त कदम उठाया था। लालू यादव ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा, निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करती है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं। अत: मैं उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से उसकी किसी भी प्रकार की भूमिका न पार्टी में होगी, न परिवार में।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज झारखंड के 15 जिलों में आंधी–बारिश की चेतावनी,

Khabar365newsरांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

चक्रवाती तूफान को लेकर JBVNL अलर्ट, बिजली शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Khabar365newsरांची: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित असर को देखते हुए झारखंड में...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में JLKM ने बढ़ाया संगठन का दायरा,

Khabar365newsजामताड़ा: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर...