Jharkhand

*पतरातु कटिया चौक में प्रथम स्वतंत्रता सेनानी सह चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की 286वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु कटिया चौक में आज प्रथम स्वतंत्रता सेनानी सह चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की 286वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति के द्वारा इस प्रथम स्वतंत्रता सेनानी की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया गया। और पतरातू पूरा क्षेत्र शाहिद रघुनाथ महतो अमर रहे भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से गूंजा तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो तथा संचालन समिति सचिव अमित कुमार के द्वारा किया गया और कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पार्षद राजाराम प्रजापति उपस्थित हुआ तथा उन्होंने कहा कि शाहिद रघुनाथ महतो का जन्म 21 मार्च 1738 में सरायकेला खरसावां जिला के नीमड़ीह में हुआ था। वे एक राष्ट्रीय क्रांतिकारी और जुझारू नेता थे।जिन्होंने 1778 ई० में अंग्रेजों के विरुद्ध चुहाड़ विद्रोह का नेतृत्व किया था।यह विद्रोह झारखंड के छोटा नागपुर क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ पहला विद्रोह था। तथा समिति के अध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि आज उनको जो देश स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए था वह सम्मान नहीं मिला है तथा हम सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे देशभक्त को देश स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए क्यों की उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते-लड़ते देश के खातिर शहीद हो गए तथा उन्होंने नारा दिया था कि अपना गांव अपना राज दूर भागाओ विदेशी राज । चूआड.विद्रोह का विद्रोह का नेतृत्व करने वाले इस महानायक की हत्या अंग्रेजों ने साजिश कर 5 अप्रैल 1778 ई में कर दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित उप मुखिया नंदकिशोर महतो, गणेश कुमार ठाकुर, विकास जयसवाल रणधीर कपूर, अमित सिंह, गोपाल महतो ,सूरज महतो, सुनील कुमार, डॉ०अशोक साव राजेश कुमार, शंभू प्रसाद वर्मा प्रकाश ठाकुर मनीष कुमार, मनोरंजन कुमार, रंजन पटेल, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...