Jharkhand

*केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट का 48वाँ वार्षिकोत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया गया।*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: आरीफ कुरैशी रामगढ़

केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ के प्रांगण में 48 वां वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडे (नामित अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट) मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के दर्शक के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण, अधिकारीगण,अभिभावक, शिक्षक एवं उनके परिवार के सदस्य, विभिन्न मीडिया के संवाददाता और शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य आगंतुकों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्य डॉ (श्रीमती) अमिता ज्योत्सना बाड़ा ने अत्यंत गर्मजोशी एवं पुष्पगुच्छ के साथ किया और विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि महोदय के दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यालय की गतिविधियों और कार्यशैली का आईना होता है। यह अनिवार्य रूप से प्रत्येक विद्यालय को आयोजित करनी ही चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु या उनमें कौशलों का विकास करने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों को अवश्य महत्व देना चाहिए। माननीय मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा शैक्षणिक एवं पाठ्य सहगामी क्रियाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 242 छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर उन्हें मुबारकबाद दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। औपचारिकताओं के पश्चात विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अत्यंत मनोरंजन एवं जोशीले अंदाज में प्रस्तुत कर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से सरस्वती वंदना ,एक्शन सॉन्ग (कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों द्वारा) देश भक्ति गीत ,हिंदी नाटक, समूह गीत (कक्षा तीसरी से पांचवी के बच्चों द्वारा) नागपुरी नृत्य, अंग्रेजी नाटक, भांगड़ा नृत्य ,गुजराती नृत्य ,मणिकर्णिका नृत्य, इत्यादि थे। अंत में मुख्य अतिथि महोदय ने उपयुक्त सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति के लिए बच्चों एवं विद्यालय के शिक्षकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें मुबारकबाद दी। साथ ही उन्होंने पढ़ाई और दूसरे सहगामी क्रियाओं में इसी तरह मन लगाकर अपना शत-प्रतिशत देने के लिए अभिप्रेरित किया और अपनी अग्रिम शुभकामनाएं दीं। अंततः श्री ओम प्रकाश जोशी ,उप प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान से इस भव्य वार्षिकोत्सव का समापन हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...