BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

वोट के जज्बे पर भारी पड़ा हादसा, महिला ट्रेन से उतरते फिसली, पैर गंवाया

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन इसी जोश के बीच मुंगेर से एक दर्दनाक खबर आई है। मतदान के लिए घर लौट रही एक महिला ट्रेन से गिर गई, जिससे उसका पैर कट गया। घटना मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के मोहनपुर गांव की है। गांव के अशोक यादव की 40 वर्षीय पत्नी मंजू देवी दिल्ली से अपने गांव वोट डालने के लिए आ रही थीं। बताया जा रहा है कि वह जमालपुर से साहेबगंज–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हुईं और बुधवार शाम धरहरा स्टेशन पहुंचीं। इसी दौरान ट्रेन रुकने से पहले उतरने की कोशिश में वह फिसलकर नीचे गिर पड़ीं। हादसे में उनका दाहिना पैर कट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल रेफर किया गया। मंजू देवी के बेटे मिलन कुमार ने बताया कि “मां वोट डालने घर लौट रही थीं, किसे पता था कि उनकी ये हालत हो जाएगी।” गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरा चरण 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मौसम विभाग की चेतावनी, कई जिलों में भारी बारिश

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रेमिका ने पुलिस के सामने प्रेमी को जड़ा थप्पड़, युवक बेहोश होकर गिरा

Khabar365newsप्रेम प्रसंग से जुड़े एक विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मानसून सक्रिय रहने के कारण मौसम विभाग ने राज्य के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

जुए को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप,

Khabar365newsरांची। जुए के विवाद को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक...