Uncategorized

भुरकुंडा पंचायत सचिवालय स्थित कवि रघुपति सिंह चौहान व्यथित की जयंती समारोह संपन्न हुआ।कोयलांचल के साहित्यिक पुरोधा थें कवि व्यथित जी: त्रिपाठी

Share
Share
Khabar365news

क्षेत्र के कवियों के कवि जी को दी काव्यांजलि

।रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में झारखण्ड राष्ट्रभाषा परिषद के तत्वाधान में आज शनिवार को भुरकुंडा पंचायत भवन सभागार में कवि रघुपति सिंह चौहान व्यथित की जयंती समारोह संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने कवि जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष ना ना तिवारी ने की। मुख्यातिथि के रूप में आदित्य नारायण त्रिपाठी उपस्थित थें। मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि कवि व्यथित जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन साहित्य साधन, साहित्य सेवा में समर्पित किया। आज हमें उनके साहित्यिक जीवन से प्रेरणा लेते हुए क्षेत्र में साहित्यिक गतिविधियों को तेज करने की जरूरत है।

मुख्यातिथि श्री त्रिपाठी ने कहा कि कवि जी लगातार नए लिखने पढ़ने वालों की खोज किया करते थे ताकि उन्हें प्रोत्साहित कर मंच प्रदान किया जाए। मौके पर क्षेत्र के कवियों ने अपनी कविताओं से कवि जी को काव्यांजलि दी। कविता पाठ करनेवालों में सरोज झा झारखण्डी, राज रामगढी, प्रेमनाथ विश्वकर्मा सहित अन्य लोग शामिल थें। कार्यक्रम ने विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरधारी गोप, महेश्वर साहू, मनोज कुमार सिंह, राम गोपाल अग्रवाल,मुखिया अजय पासवान आदि उपस्थित थें। अतिथियों ने कवि जी के जीवन से जुड़े कई बातों की चर्चा की। मौके पर संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि संस्था कवि जी दिखाए मार्ग पर चलने को संकल्पित है। मंच संचालन एम ए अंसारी ने की।मौके पर प्रेमनाथ साहू,मंजीत रंजन,अनिल कुमार सिंह,राकेश सिंह, रेणुका दास, प्रेम कुमार साहू, बबन पांडेय,विनय तिवारी, गुलाब मिश्रा, उत्तम कुमार, अवधेश शर्मा, कुमार आलोक, दीपक कुमार, राकेश सिंह, कमलेश, मुकेश कुमार, योगेंद्र पाठक,गुड्डू पांडेय, पवन कुमार, अशोक राय, शशि कुमार, आलोक कुमार,दिलीप सिंह ,बबलू सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

Khabar365newsगुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...