BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

हजारीबाग में मिला 2 युवकों का शव, बर्थडे मनाकर लौट रहे थे

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : में दो युवकों का शव मिला है। पास ही एक क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली। आशंका जाहिर की जा रही है कि देर रात सड़क दुर्घटना के दौरान दोनों की युवकों की मौत हुई होगी। दोनों मृतकों का नाम विशाल है। इनमें से विशाल केसरी हजारीबाग लेपो रोड, लक्ष्मी सिनेमा हॉल के पास का रहने वाला था। वहीं, दूसरा विशाल कुमार गिद्दी का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, गिद्दी के रहने वाले विशाल का कल जन्मदिन था और दोनों युवक हजारीबाग के नगमा में पार्टी सेलिब्रेट करने गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। वहीं, हजारीबाग के रहने वाला विशाल इवेंट मैनेजमेंट का काम करता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह दुर्घटना देर रात हुई होगी। समय पर मदद न मिलने के कारण दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी। ये मामला जय प्रकाश उद्यान पश्चिमी वन प्रमंडल की स्थाई पौधशाला के पास का है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
Jharkhandब्रेकिंग

FSO और CDPO रिजल्ट की मांग को लेकर JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने JPSC सचिव से की मुलाकात

Khabar365newsजेपीएससी द्वारा आयोजित सीडीपीओ और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा के परिणाम जारी...

Hazaribagh

मुन्ना सिंह ने कहा – कांग्रेस की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताक़त, तोरपा और कर्रा में कार्यकर्ताओं संग बैठक

Khabar365newsहजारीबाग/खूंटी –संगठन सृजन अभियान 2025 के अंतर्गत पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी सह...

HazaribaghJharkhandब्रेकिंग

हजारीबाग के सौरव ने लिखी संघर्ष की कहानी, मुंबई से गांव लौटकर बनाई वेब सीरीज

Khabar365newsझारखंड के हजारीबाग से एक अलग ही कहानी सामने आई है। फिल्मों...

Hazaribagh

Khabar365newsहजारीबाग।शहर की रोशनियों को और जगमग बनाने की दिशा में नगर निगम...