BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

कुएं से बरामद हुआ लापता मासूम बच्चे का शव, 1 जनवरी से था मिसिंग

Share
Share
Khabar365news

पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़वा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 1 जनवरी से लापता दो वर्षीय बच्चे का शव रविवार को एक कुएं से बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। मृतक बच्चे की पहचान पड़वा निवासी प्रदीप कुमार मेहता के इकलौते पुत्र अंकुश राज के रूप में हुई है। अंकुश 1 जनवरी को अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसी दिन पड़वा थाना में बच्चे के गुमशुदा होने की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

रविवार को गांव की एक महिला कुएं के पास गई, जहां उसने पानी में एक बच्चे का शव देखा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान अंकुश राज के रूप में की गई। जिस कुएं से शव बरामद हुआ है, वह बच्चे के घर के पिछले हिस्से में कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। कुआं चारों ओर झाड़ियों से घिरा हुआ है और वहां तक आसानी से पहुंचना संभव नहीं है। इसी वजह से परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जाहिर की है।

पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि कुएं से एक बच्चे का शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान 1 जनवरी से लापता बच्चे के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने कुएं के पानी का सैंपल भी जांच के लिए लिया है और मामले की हर पहलू से जांच

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, अरहर की खेत से मिली लाश

Khabar365newsगढ़वा जिले के रामकांडा थानाक्षेत्र अंतर्गत कसमार गांव से एक दिल दहला...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बांका थाने में मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची बच्ची

Khabar365newsबिहार स्थित बांका टाउन थाना में एक 11 वर्षीय बच्ची ने सोमवार...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड विधानसभा में 1,58,560 करोड़ का बजट पेश, 9 फीसदी की वृद्धि

Khabar365newsझारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये का...