झारखंडब्रेकिंग

दोस्त के घर रुकी नाबालिग, सहेली के भाई ने किया दुष्कर्म; पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

Share
Share
Khabar365news

गुमला : गुमला में एक नाबालिग लड़की के साथ उसकी सहेली के भाई ने रेप किया। घटना 13 फरवरी की रात की है। पीड़िता ने 4 दिन बाद अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी 13 फरवरी को अपनी सहेली मुन्नी कुमारी के साथ महुआडंड मेला देखने गई थी। जब शाम तक बेटी घर नहीं लौटी, तो उन्होंने उसकी सहेली को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। 

अगले दिन 14 फरवरी को पीड़िता के पिता अपनी पत्नी के साथ बेटी को ढूंढने गए। महुआडंड के रांची मोड़ पर उन्हें सहेली के साथ उनकी बेटी मिली। मुन्नी कुमारी ने बताया कि रात हो जाने के कारण उन्होंने बेटी को रोक लिया था। घर आने के बाद से पीड़िता डरी-सहमी रहने लगी और किसी से ठीक से बात नहीं कर रही थी। काफी पूछताछ के बाद 16 फरवरी को उसने बताया कि जब वह सहेली के घर में सो रही थी, तब रात में मुन्नी कमरे से बाहर चली गई। इसके बाद मुन्नी का भाई बिस्तर पर आ गया और उसके साथ रेप किया।

विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने आरोपी और उसकी बहन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पोस्को एक्ट और 376 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...