Bihar

मरीजों को ले जाने वाले एंबुलेंस की हालत इतनी खराब है की मरीज को एंबुलेंस में बैठा कर धक्का मारना पड़ रहा है

Share
Share
Khabar365news

जमुई | सदर अस्पताल में फैले अव्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। कभी सदर अस्पताल में डॉक्टर नदारद रहते हैं तो कभी इलाज में लापरवाही बरती जाती है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मिशन 60 पर सदर अस्पताल में ग्रहण लगता दिख रहा है। सदर अस्पताल में इमरजेंसी के दौरान मरीजों को ले जाने वाले एंबुलेंस की हालत इतनी खराब है की मरीज को एंबुलेंस में बैठा कर धक्का मारना पड़ रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सदर अस्पताल जमुई से सामने आया है। जिसमें सड़क दुर्घटना के शिकार मरीज को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया था। मरीज को एंबुलेंस में ले जाने के दौरान एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हो पा रही थी।

जिसके बाद लगभग 300 मीटर तक एंबुलेंस को धक्का दिया गया तब जाकर एंबुलेंस स्टार्ट हो पाया। एंबुलेंस बाहर का बताया जा रहा है। अगर एंबुलेंस बाहर का है तो यह अस्पताल कर्मियों की घोर लापरवाही है। अगर सदर अस्पताल से किसी व्यक्ति को रेफर किया जाता है तो वैसे अवस्था में सदर अस्पताल द्वारा ही  एंबुलेंस मुहैया कराया जाता है। लेकिन अगर सदर अस्पताल से मरीज को बाहर का एंबुलेंस लेकर जा रहा है, तो इसमें कहीं ना कहीं सदर अस्पताल के कर्मी सनलिप्त होकर अवैध रूप से एंबुलेंस का परिचालन करवा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

आरा में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक में जोरदार भिडंत,

Khabar365newsबिहार के आरा के पीरो अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

हॉस्टल में पंखे से झूलते मिला LLB छात्रा की शव,

Khabar365newsबिहार के रोहतास जिले से LLB के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा गुरुवार...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार एसटीएफ की गिरिडीह में बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

Khabar365newsबिहार एसटीएफ ने नक्सली गतिविधियों से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...