telanganaब्रेकिंग

तेलंगाना राज्य का निर्माण क्षेत्रीय जनाकांक्षाओं का प्रतीक हैः राज्यपाल

Share
Share
Khabar365news

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राज भवन में आयोजित तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर तेलंगाना राज्य के सभी नागरिकों एवं झारखंड में रह रहे तेलंगाना मूल के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि तेलंगाना राज्य का गठन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जो एक लंबे जन आंदोलन और क्षेत्रीय आकांक्षाओं का प्रतीक रहा है। राज्यपाल  ने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है और ‘विविधता में एकता’ की भावना सबसे बड़ी शक्ति है। इसी भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ जैसी दूरदर्शी पहल प्रारंभ की गई, जो राज्यों के बीच आपसी समझ, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करती है। 

राज्यपाल ने कहा कि तेलंगाना राज्य ने कृषि, उद्योग, शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। उन्होंने बथुकम्मा, बोनालू जैसे लोक पर्वों और चारमीनार, रामप्पा मंदिर जैसी धरोहरों का उल्लेख करते हुए तेलंगाना की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया। राज्यपाल ने यह भी कहा कि झारखंड में रहने वाले अनेक तेलंगाना निवासी यहाँ के विकास में विविध क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जो भारत की साझी संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सेवा-भाव से कार्य करें, ताकि न केवल राज्य, बल्कि राष्ट्र की उन्नति में भी योगदान दे सकें। उक्त अवसर पर स्वागत भाषण करते हुए अपर सचिव, राज्यपाल सचिवालय ए०के० सत्यजीत ने कहा कि राज भवन में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के तहत सभी राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जाता है। सभी को एक-दूसरे की संस्कृति समझने का अवसर प्राप्त होता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...