BreakingCrimeJharkhand

हजारीबाग- महावीर प्रसाद का शव खेत में पड़ा मिला क्षेत्र में फैली सनसनी

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा में सामाजिक कार्यकर्ता महावीर प्रसाद 55 वर्षीय व्यक्ति का खेत में शव पड़ा मिला है । बता दे कि शव के बगल में व्यक्ति की बाइक भी गिरी हुई हालत में मिली है ।

सुबह टहलने जा रहे लोगों ने शव को देखा तो तत्काल टाटीझरिया थाना की पुलिस को इसके बारे में सूचना दी ।

पुलिस एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए, मृतक महावीर प्रसाद इचाक प्रखंड के लुंदरु के रहने वाले हैं बताया जाता है कि मृतक बीते शाम 6:30 बजे बाइक से निकले थे जिनके साथ दो व्यक्ति थे ।

एक व्यक्ति लुंदरु के रहने वाले थे और एक व्यक्ति अन्य उनके साथ थे स्थानीय लोगों ने उन्हें जाते देखा था । जिसके बाद सुबह इनका शव बरामद हुआ है साथ ही दोनों लोग फरार बताए जा रहे हैं ।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी देखे जा रहे हैं । स्थानीय शराब बेचने वाली महिला ने बताया कि मृतक के साथ पांच लोग थे जिन्होंने शराब भी पी रखी थी । स्थानीय मुखिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मैं यहां पर पहुंची हूं जो भी पुलिस मुझसे सहयोग चाहेगी मैं सहयोग करने को तैयार हूं इस तरह की घटना को जिन भी अपराधियों ने अंजाम दिया है उन्हें सलाखों तक पहुंचाने में मैं पुलिस की मदद करूंगी । वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि पहले यह सूचना मिली थी कि घायल अवस्था में एक व्यक्ति पड़ा हुआ है

लेकिन बाद में पता चला कि मामला सेंसेटिव है इसको देखते हुए मैं खुद घटनास्थल पर पहुंच गया हूं शव को अपने कब्जे में लेकर हजारीबाग सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है आगे जो भी कार्रवाई होगी वह लोगों के हित में ही होगी ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना क्षेत्र मैक्स हॉस्पिटल...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सोहराय भवन पहुंचे CM हेमंत, JMM की बैठक आज

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री और JMM केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन सोहराय भवन पहुंच गए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC-JSSC परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर AJSU नेता संजय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रोजेक्ट भवन से हटे अभ्यर्थी, कुटे मैदान में धरना

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL समेत नियुक्ति से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे...