JharkhandRanchi

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी कर ली है

Share
Share
Khabar365news


रांचीः झारखंड के राजनीतिक भविष्य को राज्य के सभी जिला मुख्यालय में स्थित काउंटिंग सेंटर के 81 कमरों में लगा टेबल 23 नवंबर को तय करेगा. चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर व्यापक प्रबंध किया है.
सबसे पहले सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती होगी जो विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में कई राउंड में होगा. इसके बाद ईवीएम में बंद मतों की गिनती की जाएगी. चुनाव परिणाम का पहला रुझान सुबह 9.30 बजे से आने लगेंगे.मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार दोनों चरणों के मतदान का प्रतिशत 67.74 रहा है. मतदान में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने ज्यादा मतदान किया है. वहीं शहर की अपेक्षा ग्रामीण मतदाता मतदान में आगे रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का फोकस इस बार समाज के हाशिये पर खड़े लोगों को भी मतदान का हिस्सा बनाने पर था. इसके तहत सुदूर इलाके में जंगल-पहाड़ पर बसेरा करनेवाले से लेकर अलग-थलग रहनेवाले कुष्ठ पीड़ितों तक को योजनाबद्ध तरीके से मतदान के लिए प्रेरित किया गया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

कोतो और न्यु मार्केट के ग्रामीण के पानी की समस्या को लेकर पहुंचे प्रखंड मुख्यालय पतरातु।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ग्राम पंचायत कोतो के ग्रामीण व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, मां ने बीमार बेटे को ठीक करने के लिए बेटी की बलि दी

Khabar365newsहजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंबा गांव में 12 साल...