JharkhandpatratupatratuPolticalRamgarh

पतरातू क्षेत्र के अनेक स्थानों में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातू । अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर पतरातू प्रखंड के पांचो मंडलों के 42 पंचायत एवं 8 वार्ड में पार्टी का झंडा कांग्रेस जनो ने आम लोगों के साथ मिलकर बड़े ही गर्व से फहराया और एक दूसरे को मिठाईयां बांटी खिलाया | वहीं प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल के नेतृत्व मे प्रखंड प्रभारी राजेंद्र नाथ चौधरी एवं अन्य ने कई स्थलों पर जरूरतमंदों के बीच लगभग 200 कंबलो का वितरण किया |

जिसमें ग्राम पंचायत कोतो में वरिष्ठ कांग्रेसी जयप्रकाश सिंह के सौजन्य से 128 जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं मिठाइयां वितरित कर प्रखंड में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया | वहीं न्यू मार्केट पीटीपीएस कटिया पंचायत में प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल द्वारा 50 कंबल वितरित किया गया ,वहीं ग्राम पंचायत बलकुदरा में भी जरूरतमंदों के बीच वरिष्ठ कांग्रेसी अमर यादव द्वारा भी 25 कंबलो का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया |

वहीं प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल ने कहा कि आज ही भारत वर्ष के इस ऐतिहासिक दिन को देश की सबसे पुरानी पार्टी का गठन अंग्रेजों से आजादी दिलाने के लिए किया गया था | जिसके पश्चात ही कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में इस देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी |सभी पंचायत में राष्ट्रगान के साथ चौक चौराहो पर पार्टी का झंडा फहराया गया और समस्त स्वतंत्रता सेनानियों को बुलंद नारों के साथ याद किया गया |


पतरातू प्रखंड में स्थापना दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष ने किया |वहीं मंडल वार मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह श्री लखन राम मुख्तार अंसारी लखन मुंडा एवं शिबू महतो ने अपने-अपने मंडलों में नेतृत्व किया|इस दौरान कई क्षेत्रों में प्रखंड प्रभारी राजेंद्र नाथ चौधरी , सुजीत कुमार पटेल हाजी अख्तर आजाद,डॉ के के शर्मा लक्ष्मण झा रुचन पांडे अमर यादव उपेंद्र यादव अशोक प्रसाद अशोक पांडे नमो नारायण ओझा रामयज्ञ सिंह देवनाथ चौधरी नरेश प्रसाद रामचंद्र प्रसाद, अखिलेश सिन्हा संजय सिंह अखिलेश शर्मा राजेश पाठक राजू जी लखन मुंडा असगर अली योगेंद्र खरवार मों मुस्तफा संजय साव अनिल कुमार संजीव सिंह सुजीत सिंह मुन्नु झा रितेश रजक हबीब अंसारी हरिदास साव मोबिन खान शकरूलाह मो आबिद संजय यादव रामकिशोर महतो स्वयं शामिल हुए | वही विभिन्न स्थलो पर मनबोध महली, महावीर महली, दिनेश मुंडा,दुबराज मुंडा, अशोक कुमार,प्रथम चौधरी, प्रिंस कुमार, रामाकांत शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा,मनन कुमार, भवानी कुमार , अंकित सिंह,अभय सिंह मनोज यादव विभिन्न स्थलों पर उपस्थित थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...