बिहारब्रेकिंग

फिल्म स्टूडियो से मिली युवती की लाश, जॉब करती थी लड़की 

Share
Share
Khabar365news

पटना : पटना में एक प्राइवेट फिल्म स्टूडियो से युवती की लाश मिली है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना रविवार रात की है। सोमवार को फोरेंसिक टीम ने स्टूडियो पहुंचकर जांच की है। फिलहाल संचालक फरार है। घटना फतुहा में स्टेशन रोड स्थित बिट्टू फिल्म स्टूडियो की है। मृतक की पहचान बीए की छात्रा गुड़िया कुमारी (20) के रूप में हुई है। वह स्टूडियो में 6 माह से पार्ट टाइम काम कर रही थी। मौसा गौतम ने बताया कि रविवार की शाम गुड़िया देर तक घर नहीं लौटी। हमने फोन किया। कॉल नहीं उठाने पर परिजन उसे खोजते हुए स्टूडियो पहुंचे। वहां उन्हें गुड़िया का शव मिला। उसके गले पर निशान थे।

परिजन का आरोप है कि स्टूडियो संचालक और उसके साथियों ने गुड़िया के साथ दुर्व्यवहार किया गया। विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। गुड़िया पढ़ाई में होशियार थी। वह लैब में काम करके परिवार की आर्थिक मदद करती थी। परिजन ने न्याय की मांग की है।
सडीपीओ निखिल कुमार ने बताया कि-
यह हत्या का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। स्टूडियो संचालक फरार है।
पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अभी तक परिजन ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

महामहिम राज्यपाल महोदय के आगमन की तैयारियां पूर्ण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखण्ड राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

पतरातू में 30 बेड के सीएचसी भवन निर्माण की शुरुआत, विधायक ने पूजा अर्चना किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MLA संजीव सरदार का औचक निरीक्षण, लेट कर्मियों को पहनाई माला

Khabar365newsझारखंड: विधायक संजीव सरदार ने सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यशैली और...